तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता एक नामी स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में जगजीतपुर निवासी पवन छात्राओं को तीरंदाजी का प्रशिक्षण देता है। आरोप है कि उसने प्रशिक्षण लेने आई एक छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ गलत हरकत की और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।डर के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। कुछ समय बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता
ने कनखल थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि आरोपी मूल रूप से हरियाणा का निवासी है।
 
कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी कोच से पूछताछ की जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Allegations Against Archery Coach Archery Coach Accused of Raping Minor Student; Police Register Case Based on Complaint Filed by Family Members case registered crime news haridwar news Rape of Minor Student uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीरंदाजी कोच पर आरोप नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मुकदमा दर्ज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More