सिक्किम में सेना का वाहन गिरा गहरी खाई में, 16 जवानों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

सिक्किम। यहां जेमा इलाके में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में आर्मी के 16 जवानों की मौत हो गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना के 4 जवानों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिक्किम में शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ। सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे। ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा। सूचना पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया। जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में दुर्घटना में शामिल सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था। मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 16 soldiers killed Accident news Army vehicle falls into deep gorge in Sikkim Sikkim news
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

More Stories

Uncategorized

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में गुरुवार को तेज भूकंप के झटके हुए महसूस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता न्यूजीलैंड। तुर्की के बाद भूकंप को लेकर कई देश चिंता में डूबे हुए हैं। अब न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह में गुरुवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। […]

Read More
Uncategorized

प्रेम प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने पर युवक ने नाबालिग लड़की को 34 बार चाकू मारते हुए उतारा मौत के घाट, अब कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता राजकोट। राजकोट जिले की अदालत ने लड़के को एक नाबालिग लड़की को 34 बार चाकू मारने का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई। दरअसल लड़की ने आरोपी का प्रेम प्रस्ताव खारिज कर दिया था, इस बात से लड़का काफी खफा था जिसके चलते ही उसने लड़की को 34 […]

Read More
Uncategorized

इमरान खान की गिरफ्तारी को हेलिकॉप्टर द्वारा इस्लामाबाद से लाहौर पहुंची पुलिस    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद इस्लामाबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हेलिकॉप्टर से लाहौर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए अगले 24 घंटों में गिरफ्तार कर सकती है। जियो न्यूज की रिपोर्ट […]

Read More