पुलिस लाइन में तैनात एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

54 वर्षीय संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के ग्राम मल्ला गरका के निवासी थे। वर्तमान में वे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सरकारी आवास में अपने परिवार—पत्नी और एक पुत्र—के साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी। सुबह उठकर उन्होंने भोजन किया और आराम करने चले गए। दोपहर में भी वे उठे, खाना खाया और फिर से सो गए। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 10 बजे जब ड्यूटी समय नजदीक आया और वे नहीं जागे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की।काफी प्रयासों के बावजूद जब वे नहीं उठे, तो परिजन द्वारा तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

सहकर्मियों के अनुसार, संजय खाती एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे। उनके अचानक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ASI Posted at Police Lines ASI Posted at Police Lines Dies Under Suspicious Circumstances death under suspicious circumstances rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज पुलिस लाइन में तैनात एएसआई रुद्रपुर न्यूज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More