मॉर्निंग वॉक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

उत्तरकाशी। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सहायक उद्योग अधिकारी की तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।  पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र के पास शनिवार सुबह करीब 05:50 बजे हुआ।बताया जा रहा है कि मामराज (31 वर्ष) सुबह ऑल वेदर रोड पर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मुर्गों से भरी तेज रफ्तार पिकअप (UK07CA 3919) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सहायक उद्योग अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मामराज उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के टिपरी बिष्ट गांव के निवासी थे और वर्तमान में टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ में सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके असमय निधन की खबर से परिवार सहित  सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assistant Industries Officer Dies After Being Struck by Speeding Pickup Vehicle While on Morning Walk Assistant Industries Officer Killed by Speeding Pickup Vehicle Death of Assistant Industries Officer During Morning Walk Road Accident uttarakhand news Uttarkashi news उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से सहायक उद्योग अधिकारी की मौत वॉक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी की मौत सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More