चाची और चचेरे भाइयों ने मिलकर एक वनराजी युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी क्षेत्र में चाची और चचेरे भाइयों ने मिलकर एक वनराजी युवक की हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में ले जाकर छिपा दिया, ताकि मामला सामने न आ सके।

 
मृतक की पहचान धारचूला विकासखंड के किमखोला के भगतिरुवा तोक निवासी कुंदन सिंह रजवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 22 मार्च की शाम पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, 22 मार्च की शाम बसंती देवी, उसके पुत्र रमेश सिंह, जनक सिंह और प्रदीप सिंह ने कुंदन सिंह रजवार पर लोहे की पाइप और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने अगले दिन सुबह शव को घर से उठाकर झिपुखोला गधेरा के जंगल में ले जाकर पत्थरों और मिट्टी से ढक दिया। उनका मकसद था कि किसी को हत्या की भनक न लगे और मामला दबा रहे। 23 मार्च को मृतक की पत्नी रेखा देवी ने जौलजीबी पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aunt and Cousins ​​Conspire to Murder Young Man; Police Arrest All Four Accused Within 24 Hours Aunt and Cousins ​​Murder Youth; All Four Murder Accused Now in Police Custody crime news pithoragarh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चाची और चचेरे भाइयों ने की युवक की हत्या चारों हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More