इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में डेंगू की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

तेज बुखार सिर दर्द डेंगू के मुख्य लक्षण : डॉ ललित जोशी

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में शुक्रवार (आज) महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों एवं सुशीला तिवाड़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के संयुक्त तत्वाधान में डेंगू की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि आज डेंगू एक महामारी का रूप ले चुकी है और हल्द्वानी शहर ही नहीं संपूर्ण सूबे को अपनी गिरफ्त में निरंतर लेते जा रही है इसलिए इस तरह के शिविर का आयोजन करना महत्त्वपूर्ण हो जाता है। कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितुराज पंत ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को रोकना एवं इसके बचाव के उपायों पर चर्चा करना है। मुख्य वक्ता राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉ दीपक जोशी ने कहा कि डेंगू एक विषाणु से होने वाली बीमारी है जो एडीज एजिप्‍टी नामक संक्रमित मादा मच्‍छर के काटने से फेलती है। अतः हमको अपने आसपास गमलों में रखी प्लेट में, रुके हुए पानी, टायरों में एकत्रित पानी की समय-समय पर साफ सफाई करते रहनी चाहिए। बाल विक्रम बोरा ने डेंगू मच्छर की संरचनात्मकता के बारे में बताते हुए मच्छर के लक्षण एवं उसके जीवन चक्र के बारे में विस्तार से बताया और बताया कि कैसे हम इसको नष्ट कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी ने कहा कि अचानक तेज बुखार, सिर में आगे की और तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द और मांसपेशियों (बदन) व जोडों में दर्द आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज से आई टीम ने संपूर्ण महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया एवं पाया कि महाविद्यालय में कहीं भी रुका हुआ पानी नहीं है और महाविद्यालय परिसर पूर्ण रुप से डेंगू फ्री जोन है। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ गीता पंत, यशोधर नाथ, नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Awareness camp for prevention of dengue Awareness camp for prevention of dengue was organized in Indira Priyadarshini Government Women's College Haldwani news organized in Indira Priyadarshini Government Women's College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।    […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर घर में घुसकर किशोरी से अभद्रता व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।  जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली पर निकाली पुरानी रंजिश, 20 से अधिक लोगो ने  लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान के घर घुस करी मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन अचानक करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ कई वाहनों में सवार होकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने […]

Read More