बाबा तरसेम सिंह हत्या काण्ड ! यूपी के पांच संदिग्ध एसटीएफ की हिरासत में   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को गोली मारने के दो आरोपियों को शरण देने वाले व फंडिंग करने वाले यूपी के पांच संदिग्ध मददगारों को एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है। 

सूत्रों के मुताबिक, जल्द इनकी पुलिस आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी कर सकती है। हत्याकांड के मामले में ये पहली गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं एसएसपी ऊधमसिंह नगर के अनुरोध पर डीआईजी कुमाऊं ने हत्याकांड में वांछित शूटरों पर इनाम की धनराशि 25 हजार से बढ़ाकर पचास हजार रुपये कर दी है। एसटीएफ, एसओजी, एसआईटी समेत राज्य की जांच एजेंसियां बाबा तरसेम सिंह की हत्याकांड की जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार हत्याकांड से पहले, बाद में शूटरों के साथ जहां बैठकें हुईं और शूटरों के रहने का इंतजाम किया, उन स्थानों को पुलिस की टीमें ट्रेस कर चुकी हैं। पुलिस मोबाइल मुहैया कराने वाले, हत्या के लिए फंडिंग करने वाले निगोही, शाहजहांपुर क्षेत्र के संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी है। वहीं शूटरों को बाबा तरसेम सिंह के बारे में पल-पल की जानकारी देने वाले की कड़ी जोड़ने में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ दोनों शूटर नहीं लगे हैं। बुधवार को पुलिस अफसरों ने नानकमत्ता थाने में संदिग्धों से पूछताछ की। एसटीएफ की टीम ने यूपी के निगोही, शाहजहांपुर और बाजपुर क्षेत्र में एसआईटी की टीम ने दबिश दी। हालांकि शूटर हत्थे नहीं चढ़े हैं। इधर, यूपी, पंजाब व उत्तराखंड में शूटरों को फंडिंग करने वाले संदिग्ध लोगों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। निगोही में शरण देने वाले व फंडिंग करने के आरोप में तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इनसे हुई पूछताछ के बाद अन्य संदिग्धों की धरपकड़ करने में भी टीम जुटी हुई है।  उत्तराखंड पुलिस ने एक खास क्लू के आधार पर पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के ग्राम भदडकंजा और थाना बिलसंडा क्षेत्र के कस्बे में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के हत्या के आरोपियों से किसी प्रकार के लिंक पुलिस को मिले हैं। पूछताछ के आधार पर गोला, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत में पुलिस की तमाम टीमें दबिश दे रही हैं। इन स्थानों पर 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Baba Tarsem Singh murder case! Five suspects from UP in STF custody nanakmatta news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More