सीएम की प्रतिभागिता के साथ सम्पन्न हुआ बग्वाल मेला, मुख्यमंत्री ने की राज्य के खुशहाली की कामना

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में विधि विधान से पूजा कर राज्य की खुशहाली की कामना की एवं मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच खेले जाने वाले प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बनने के साथ ही देवीधुरा में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की संस्कृति और संस्कार के इस उत्तराखंड प्रदेश के चम्पावत, देवीधुरा में स्थित मां वाराही धाम को शीश झुकाकर कोटिश प्रणाम करता हूं। इस क्षेत्र में अवस्थित भीम शिला, आदि शक्ति गुफा, एवं समस्त देवी – देवताओं के आशीर्वाद से 2021 को बग्वाल मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया था। कोरोना काल में दो साल से प्रतीकात्मक बग्वाल आयोजित की जा रही थी। जोशीमठ के सितूण में स्थित माता सीता के 4 दशक एवं 2 वर्ष बाद हो रहे महायज्ञ में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, जहां माता सीता जी को प्रसन्न किये जाने हेतु उनकी विराजमान पाषाण शिला की अर्चना की जाती है, तो वहीं माँ वाराही देवी को प्रसन्न किये जाने हेतु पाषाण युद्ध अर्थात बग्वाल खेला जाता है। देवीधुरा के बग्वाल पूजन से क्षेत्र में खुशहाली आए, फसलों की अच्छी पैदावार हो, क्षेत्रवासी रोगमुक्त हों, निवासियों को अन्न-धन की प्राप्ति हो, ऐसी मेरी प्रार्थना है। संपूर्ण देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड राज्य के 25 वें राज्य स्थापना दिवस पर देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बने।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या–गिरधारी साहू विवाद पहुंचा हाईकोर्ट : दोनों पक्षों की दलीलें सुन फैसला सुरक्षित 

इस अवसर पर सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष वन विकास निगम उत्तराखंड कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भीमताल राम सिंह कैड़ा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह मेहरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत, मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bagwal Fair concluded with the participation of CM champawat news Chief Minister wished the state's prosperity Devidhura bagwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More