बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर जताया आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हिन्दू धार्मिक स्थल पर सूफी ग़ज़ल गायक को बुलाने से नाराज बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्य के कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नरेंद्र नगर में मां कुंजापुरी के पवित्र स्थल पर प्रत्येक वर्ष नवरात्रों में भव्य मेले का आयोजन होता है। इस बार मेले के आयोजक मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा एक ग़ज़ल गायक चाँद अफजल कादरी को नवरात्रि मेले में बुलाया गया है। जिसके चलते बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद ने विरोध प्रकट करते हुए शुक्रवार (आज) सायं स्वामी विवेकानंद चौक (जेल रोड चौराहा) में राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहें लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल पर मुस्लिम गायक को बुलाकर धार्मिक उन्माद बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसे बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्त्ता कल कार्यक्रम स्थल में भी इस कार्यक्रम का विरोध करने बड़ी संख्या में जाएंगे।  

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

इस दौरान जोगेंद्र राणा जोगी जिला संयोजक बजरंग दल, अंकित पाल जिला सहसंयोजक, चंदन मलारा धर्म प्रसाद प्रमुख, विक्की चौरसिया प्रखंड अध्यक्ष, देव बिष्ट, भुवन रावत, मुकेश जोशी, दीपू चीलवाल, विजय फतियाल, जगदीश देवरी, मयूर गोस्वामी, दीपांशु पोखरिया, भविष्य रावत, पवन गुप्ता, अनिल पाल, पवन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें l

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad expressed their allegations by burning the effigy of Uttarakhand cabinet minister Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More