बनभूलपुरा को राहत की सांस : सुप्रीम कोर्ट में रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई अब 3 फरवरी 2026 को

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण के बहुचर्चित मामले की सुनवाई अब शीतकालीन अवकाश के बाद 3 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले सुनवाई की तारीख 16 दिसंबर तय थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर नई तारीख आने के बाद मामला एक बार फिर आगे खिसक गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

कड़ाके की ठंड के बीच सुनवाई टलने से प्रशासन के साथ-साथ बनभूलपुरा क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों ने राहत की सांस ली है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में दाखिल जनहित याचिका से शुरू हुआ यह मामला 2023 में हाईकोर्ट के आदेश तक पहुंचा, जिसके बाद रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर भूमि खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आदेश के बाद क्षेत्र में भारी विरोध, धरना-प्रदर्शन और तनावपूर्ण हालात बने, जिसके चलते मामला अंततः सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। तब से पूरे शहर की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की तारीखों पर टिकी हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा। फिलहाल सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने से बनभूलपुरा क्षेत्र में अस्थायी तौर पर राहत का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2026 Banbhoolpura Railway Land Case Banbhoolpura residents get a sigh of relief: Supreme Court hearing on the railway land case now scheduled for February 3 Haldwani news Supreme Court hearing on Banbhoolpura railway land case Supreme Court news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण मामला सुप्रीम कोर्ट न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More