पांखू से गाजियाबाद जा रही केमू की बस में हुई बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत, पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाकर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले के पांखू से गाजियाबाद की यात्रा कर रहे एक बैंक शाखा प्रबंधक की केमू बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बस के कंडक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को जिला अस्पताल के मॉर्चरी में रख दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक छुट्टी लेकर अपने घर गाजियाबाद जा रहे थे। शनिवार को पांखू से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केमू बस रवाना हुई। इस बस में पांखू एसबीआई के ब्रांच मैनेजर सुशांत संजीव सक्सेना पुत्र मनोज कुमार उम्र 37 वर्ष, राजपुरा गाजियाबाद निवासी भी बैठे। करीब 42 किमी दूरी नापने के बाद वह मनकोट के पास बस में मृत मिले। बस कंडक्टर पंकज चौहान ने बताया की उनका फोन काफी देर से बज रहा था। जब उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया तो वह उनके पास उन्हें फोन उठाने को कहने गए, पर वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने इसकी सूचना बागेश्वर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया की व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Bank branch manager died in Kemu's bus going from Pankhu to Ghaziabad police started investigation by keeping the dead body in the mortuary Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More