सड़क किनारे घायल मिले बैंक कर्मी की उपचार के दौरान मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआ/पन्तनगर। हल्द्वानी से डयूटी करके घर वापस लौट रहे बैक कर्मी कि संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला था, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उसकी पहचानकर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के भाई ने उसे हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्तनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित डेरी फार्म नगला निवासी 32 बर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व.मोहन सिंह जो कि हल्द्वानी स्थित एक निजी बैक में फील्डकर्मी के पद पर कार्यरत था। बीते शुक्रवार शाम देवेंद्र सिंह डयूटी से वापस घर लौट रहा था तभी पन्तनगर और लालकुआं थाने के बीच सुभाष नगर पुराने बैरियर के पास उसकी बाईक गिरी मिली। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र सिंह कि बाइक गिरी या फिर किसी वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मारी उसकी जानकारी उन्हें नही है। लेकिन उन्हें वहा से गुजर रहे उनके पड़ोसी जगदीश सिंह द्वारा सूचना मिली कि देवेंद्र सिंह घायल अवस्था में सड़क किनारे पढ़ा है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि देवेंद्र सड़क किनारे बने गड्ढे में घायल अवस्था में पढ़ा था। जिसके बाद तुरंत ही घायल देवेंद्र को पन्तनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से गम्भीर हालत होने के चलते उसे हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान देवेंद्र कि आज मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौपा दिया। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bank worker found injured on roadside dies during treatment nainital news pantnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More