बैकिंग कार्य से अल्मोड़ा जा रहे बैंक कर्मी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। कार्य का इतना प्रेसर कि जल्दबाजी में बाइक लेकर चला बैंक कर्मी अल्मोड़ा -हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब के पास केएमओयू बस से टकराकर मौत का सवार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खत्याड़ी अल्मोड़ा, मूल निवासी ग्राम बर्शिमी लोधिया 42 वर्षीय नरेंद्र सिंह बजेठा अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिव बैंक की खैरना शाखा में कार्यरत थे। बैंक के काम से वें मंगलवार दोपहर खैरना से मुख्य शाखा अल्मोड़ा के लिए निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय कार्य हेतु समय से पहुंचने के चलते उसने बाइक से ही जाना उचित समझा और दुर्घटना का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्वारब के पास सड़क किनारे खड़ी केएमओयू की एक बस से सवारियां उतर रही थी। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर जा रही केएमओयू बस संख्या यूके 04पी ए 0711 ने ओवरटेक किया और विपरीत दिशा से आ रहे नरेंद्र की बाइक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

सूचना मिलने पर क्वारब चौकी से एएसआई गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक को हिरासत में लिया गया है। और बस को सीज कर दिया गया है। नरेंद्र अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Bank employee going to Almora for banking work Bank employee going to Almora for banking work died in a road accident died in a road accident uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बैकिंग कार्य से अल्मोड़ा जा रहा बैंक कर्मी सड़क दुर्घटना में हुई मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More