सोशल मीडिया पर खुले नाले में नहाना और दूसरों को उकसाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लेकर वसूला जुर्माना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल एक वीडियो में खुले नाले में नहाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए उकसाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस को वीडियो की जानकारी मिली, जिसमें कालाढूंगी क्षेत्र के एक खुले नाले में युवक खुद नहाता दिख रहा था और अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए आमंत्रित कर रहा था।इस तरह की पोस्ट से युवाओं को गलत संदेश मिल सकता था, जिससे जन सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशपर थाना बनभूलपुरा प्रभारी सुशील जोशी द्वारा तुरंत कार्रवाई कर तारिक पुत्र मोहम्मद ताहिर, निवासी इंद्रा नगर, बनभूलपुरा, हल्द्वानी को हिरासत में लेकर उससे इंस्टाग्राम पोस्ट तुरंत डिलीट करवाई गई। साथ ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 5000 का जुर्माना वसूला गया। युवक ने भविष्य में ऐसी हरकत न करने का लिखित माफीनामा भी पुलिस को सौंपा। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस की आमजन से अपीलः
कृपया किसी भी खुले नाले, नदी या तालाब में नहाने से बचें।सोशल मीडिया पर ऐसे खतरनाक या भ्रामक वीडियो पोस्ट करना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bathing in an open drain and inciting others Bathing in an open drain and inciting others on social media cost the youth dearly cost the youth dearly nainital news police took him into custody and collected fine uttarakhand news viral video on social media उत्तराखण्ड न्यूज खुले नाले में नहाना और दूसरों को उकसाना नैनीताल न्यूज पुलिस ने लिया हिरासत में युवक को पड़ा भारी वसूला जुर्माना सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More