कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के जन सम्पर्क के दौरान नेतृत्व से प्रभावित हो काठगोदाम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल ने अपने दर्जनों साथियों संग कांग्रेस की सदस्यता ली

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी  सुमित हृदयेश ने रविवार (आज) कुलियालपुरा, नवाबी रोड गली न.1 काली माता मंदिर से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर गली न. 10 महिला डिग्री कॉलेज और नवाबी रोड, वार्ड 34 अंतर्गत शिवालिक विहार, गायत्रीनगर, शीशमहल, वार्ड-5 के शांतिनगर, पाल कॉलोनी, पोलिशीट व हीरानगर, सांगुड़ी गार्डन, जेल रोड, संजय कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, गुसाई नगर, फॉरेस्ट कंपाउंड आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जहां सुमित को अपार समर्थन एवं स्थानीय लोगो का भावनात्मक साथ मिला वहीं काठगोदाम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल ने अपने दर्जनों साथियों संग सुमित हृदयेश के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

जनसम्पर्क के बाद सुमित ने शाम को पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में दमुवाढूंगा क्षेत्र में जनसभा कर दमुवाढूंगा वासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने दमुवाढूंगा वासियों को भरोसा दिया कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपने, दमुवाढूंगा निवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने का कार्य कांग्रेस की सरकार आते ही किया जायेगा और इसके लिए दमुवाढूंगा वासियों को कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजना होगा। सुमित हृदयेश ने कहाँ की हल्द्वानी उनके लिए मात्र विधानसभा नही अपितु परिवार है और परिवार के हर सदस्य का वे अच्छे से ख्याल रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव


सुमित के जनसंपर्क कार्यक्रम के साथ ही खीम सिंह, नंदन सिंह चौहान, महेंद्र, प्रीतम बिष्ट, रोहित कुमार, सुशील डुंगरकोटी, भोपाल बिष्ट, अनिता बिष्ट, शोभा बिष्ट, देवेंद्र तोलिया, राजेन्द्र बिष्ट, संजय आर्य, प्रदीप बिष्ट, सविता गुररानी, कमला सनवाल, राजू रावत, सुरेंद्र नगरकोटी, हरीश बलूटिया, नवीन पांडे, प्रकाश पाठक, ललित परगाई, भास्कर मेहता, बॉबी आर्य, अरविंद मेहता, रवि शर्मा, चेतन पंत, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह नवीन सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी, शेरू, नंदू आर्य, पाली, मेघा शर्मा, प्रदीप बिष्ट, मीना शर्मा, दिनेश पांडेय, रीना पंत, कैलाश सिंह, नीलेश गोस्वामी, गौरव बलूटिया आदि ने अलग अलग क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को जनसंपर्क मे सहयोग किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More