दरिंदगी! मां ने गोद ली बेटी को ही प्रताड़ित करने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

प्रयागराज। यहां एक सात साल की मासूम के साथ उसे गोद लेने वाली मां ने ही दिल दहला देने वाली दरिंदगी कर दी। मामले में महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। वो भी आर्मी अस्पताल में, लेकिन डॉक्टरों को सच्चाई नहीं बताई। जब डॉक्टर जांच करने लगे तब बच्ची के साथ दरिंदगी की कहानी सामने आई। लड़की की जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके शरीर पर न केवल प्रताड़ना के निशान मिले बल्कि उसके गुप्तांग से लकड़ी के टुकड़े भी मिले।

शनिवार सुबह बच्ची को अस्पताल लाने वाली महिला का दावा है कि उसने नाबालिग को गोद लिया था। हालांकि, लड़की की चोटों के बारे में पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने शुक्रवार देर शाम डॉक्टर सिद्धार्थ पांडे को फोन किया और बताया कि 7 साल के बच्चे को भाई-बहन के झगड़े में मामूली चोटें आई हैं। अगली सुबह, वह लड़की के साथ अस्पताल गई। जहां लड़की की स्थिति देखर डॉक्टर हैरान रह गए। डॉक्टरों की जांच में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी मिला। डॉक्टर ने कहा- “एक एक्स-रे से उसके शरीर पर कई पुरानी और नई चोटों का पता चला, जिसमें उसके निजी अंग भी शामिल थे। इसके बाद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने उसकी जांच की तो उसके गुप्तांग में लकड़ी के टुकड़े मिले। बच्ची का हाथ भी टूटा हुआ था। चोटों को देखते हुए हमने पुलिस को सूचित किया।”

आरोपी महिला शहर के धूमनगंज इलाके के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है और उसका पति एक नामी स्कूल में शिक्षक है। महिला ने दावा किया कि उसने कानपुर के एक आश्रय गृह से लड़की को गोद लिया था, लेकिन लड़की ने कहा है कि उसकी मां की मृत्यु और उसके पिता द्वारा छोड़ होने के बाद आरोपी उसे घर ले आई थी। बच्ची ने यह भी खुलासा किया कि उसे नियमित रूप से भूखा रखा जाता है और एक महीने में 14 दिनों से अधिक समय तक खाना नहीं दिया जाता। आरोपी महिला ने मामले को दबाने की कोशिश की। शुरुआत में आरोपी परिवार ने डॉक्टरों को गुमराह किया, फिर अपार्टमेंट के केयर टेकर ने भी रिपोर्टरों पर दवाब बनाने की कोशिश की। नींवा चौकी प्रभारी शिव प्रताप वर्मा पर भी शुरुआती जांच में लापरवाही बरतने का आरोप है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Beast! Mother put wood in private part after torturing adopted daughter crime news Prayagraj news up news Up police

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

कॉइन में निवेश के नाम पर ठगी मामले में मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे और सहयोगी के खिलाफ 12 दिन में 20 मुकदमे दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता संभल। यहां रायसत्ती थाने में जाने माने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब व सहयोगी नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ अलग-अलग तहरीर के आधार पर पांच और मुकदमे दर्ज किए गए हैं।  ठगी के शिकार लोगों की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्मनगरी में चल रहा था अधर्म का कारोबार, देर रात पुलिस ने छापामार गेस्ट हाउस मालिक, उसके दो सहयोगी एवं 11 लड़कियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता अयोध्या। धर्मनगरी में फतेहगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर रानी सती गेस्ट हाउस में अधर्म का कारोबार (सेक्स रैकेट) चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे 4 थानों के 6 महिला पुलिसकर्मी सहित 25 पुलिसवाले 5 गाड़ियों से गेस्ट हाउस पहुंचे और छापा […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

कचहरी परिसर में वकीलों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गंभीर रूप से घायल दरोगा अस्पताल भर्ती   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी कचहरी परिसर में मंगलवार को वकीलों ने सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश प्रजापति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। तीन दिन पहले दारोगा का एक वकील से विवाद हुआ था, उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया।    […]

Read More