कचहरी परिसर में वकीलों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गंभीर रूप से घायल दरोगा अस्पताल भर्ती   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी कचहरी परिसर में मंगलवार को वकीलों ने सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश प्रजापति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। तीन दिन पहले दारोगा का एक वकील से विवाद हुआ था, उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। 
 
जानकारी के अनुसार वाराणसी में बड़ागांव थाने के दारोगा मिथिलेश प्रजापति और एक सिपाही कचहरी में गो अधिनियम का रिमांड पर्चा लेने गए थे, तभी वकीलों के एक समूह ने बड़ागांव थाने का दारोगा होने के नाम पर उन्हें पीट दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पूरा कचहरी परिसर छावनी में तब्दील है।
 
कचहरी में दारोगा की वकीलों द्वारा प‍िटाई की जानकारी के बाद से वाराणसी पुलिस विभाग में आक्रोश है। हालांक‍ि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पुल‍िस के नियंत्रण में है। अधिकारियों का कहना है की दो बार एसोसिएशन के अधिकारियों से बातचीत हो गई है जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
वहीं ज‍िला अध‍िकारी सत्‍येंद्र कुमार ने कचहरी पर‍िसर में ज‍िला जज से भी मुलाकात कर हालात के बारे में चर्चा की। दूसरी ओर अपर पुल‍िस आयुक्‍त कानून व्‍यवस्‍था शि‍वहर‍ि मीणा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा ल‍िया। उन्‍होंने बताया क‍ि हालात न‍ियंत्रण में है और मामले की विवेचना के बाद व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी। फ‍िलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Court premises Varanasi crime news In the court premises lawyers chased and beat the inspector seriously injured inspector seriously injured inspector admitted to hospital uttar pradesh news Varanasi News उत्तर प्रदेश न्यूज कचहरी परिसर वाराणसी क्राइम न्यूज गंभीर रूप से घायल हुआ दरोगा वकीलों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा वाराणसी न्यूज

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More