अयोध्या। धर्मनगरी में फतेहगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर रानी सती गेस्ट हाउस में अधर्म का कारोबार (सेक्स रैकेट) चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे 4 थानों के 6 महिला पुलिसकर्मी सहित 25 पुलिसवाले 5 गाड़ियों से गेस्ट हाउस पहुंचे और छापा मारकर गेस्ट हाउस मालिक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 11 लड़कियों को भी पकड़ा। पुलिस के गेस्ट हाउस में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कमरों में मौजूद लड़कियां भागने लगीं लेकिन बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस जब थाने ले जाने लगी तो लड़कियां अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाती रहीं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस मालिक लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाता था।किसी को शक न हो इसलिए उन्हें गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने देता था। उनके खाने-पीने का सारा इंतजाम गेस्ट हाउस में ही करता था।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया- स्थानीय स्तर पर काफी समय से गेस्ट हाउस को लेकर सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें मिल रही थीं। चार दिन पहले भी पुलिस ने शक होने पर वहां जाकर पूछताछ की थी। लड़कियां गेस्ट हाउस में गेस्ट बनकर रह रही थीं, इसलिए शक नहीं हुआ। पुलिस ने इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की। वहां सेक्स रैकेट चल रहा था। बताया कि एक लड़की के पास से 1.35 लाख रुपए कैश मिले हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सैक्स रैकेट चल रहा था, इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन रात के समय काफी लोग यहां आते थे। गेस्ट हाउस के बाहर काफी चहल कदमी रहती थी। आज पुलिस ने छापा मारकर खुलासा किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]