सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले बनभूलपुरा क्षेत्र में नैनीताल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया शांति एवं सुरक्षा का पैगाम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी का कड़ा संदेश:  शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
 
 
हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई हेतु कल (24 फरवरी) तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद है। 
 
जिसके चलते एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को कार्यवाही के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्बाध रूप से सरकारी कार्यवाही किए जाने हेतु अत्याधुनिक अस्लाहों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल, फायर यूनिट, टियर गैस, ड्रोन यूनिट्स एवं पीएसी की तैनाती की गई है।
 
👉🏻AREA DOMINATION की कार्यवाही की जा रही है।
 
👉🏻पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की चैकिंग।
 
👉🏻 संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी रहेगी।
 
👉🏻 लोकल की 🆔 न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।
 
👉🏻 कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही।
 
पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर,  लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
 
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, थाना पुलिस बल, पीएसी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।  
 
 
इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने क्षेत्रवासियो से अपील की, कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा किसी प्रकार का व्यवधान करने एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास न करें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Before the Supreme Court's decision gave the message of peace and security Haldwani news heavy force deployed in Banbhulpura Nainital Police took out a flag march in Banbhulpura area Police action before the Supreme Court's decision uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बनभूलपुरा क्षेत्र में नैनीताल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च बनभूलपुरा में भारी फोर्स तैनात सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले की पुलिस कार्यवाही हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More