यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला जारी, अब तक 15 विधायकों दे चुके इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक के बाद एक सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस क्रम में नए इस्तीफा देने वाले विधायकों में अपना दल के चौधरी अमर सिंह का नाम शामिल हुआ है। 

बता दें कि अपना दल यूपी में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी पार्टी है। अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि अभी और लोग पार्टी छोड़कर हमारे साथ आएंगे। चौधरी अमर सिंह सपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है; आज अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके साथ जुड़ूंगा। यह सरकार झूठी है, कोई विकास नहीं हुआ। जल्द ही और लोग हमारे साथ जुड़ेंगे।” अमर सिंह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ सी मची है। अब तक कुल 15 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी के 7 विधायकों ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य, मुकेश वर्मा और सीताराम वर्मा का नाम शामिल है। वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे धर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी को मिलाकर अकेले गुरुवार को ही 7 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। अभी तक स्वामी प्रसाद मौर्य, भगवती सागर, रोशनलाल वर्मा, विनय शाक्य, अवतार सिंह भाड़ाना, दारा सिंह चौहान, बृजेश प्रजापति, मुकेश वर्मा, राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा, आर के  शर्मा, बाला अवस्थी, धर्म सिंह चौधरी, अमर सिंह शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: up news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More