रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे लेकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।
सीएम के दौरे के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लखनपुर चुंगी क्षेत्र में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके पर ही रोक लिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में मौजूद काले गुब्बारों को भी पुलिस ने फोड़ दिया, साथ ही कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को भी मुद्दा बनाते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और विरोध जारी रहेगा।
वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घटना के बाद रामनगर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]