![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2022/11/Screenshot_20221120-144724_Chrome.jpg)
खबर सच है संवाददाता
कलकत्ता। मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर आ रही है। बीती रात ही मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम ने इस दुनिया को अलविदा कहा तो अब बंगाली इंडस्ट्री से एक्ट्रेस की मौत की खबरें सामने आ रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवम्बर को 24 वर्षीय बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई है। उन्होंने दोपहर 12.59 बजे आखिरी सांसे ली। बताया जा रहा है कि एंड्रिला शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। वह कोमा में थीं और उनकी आर्थिक मदद के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी आगे आए थे।
![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-CynthiaSchool.jpeg)
![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2022/09/Ad-ShreeHariSurgical.jpeg)