चाकू से हमला करने के आरोपी को हमले में प्रयुक्त चाकू सहित बेतालघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
     
नैनीताल/बेतालघाट। जान से मारने की नियत से खुद पर चाकू से हमला करने के आरोपी को बेतालघाट पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार किया है।
 
जानकारी के अनुसार शनिवार को वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम घोड़िया हलसो थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा जान से मारने की नियत से खुद पर चाकू से हमला करने के संबंध में तहरीर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा FIR नंबर 02/2026 धारा 109 BNS बनाम महेश आर्या पंजीकृत कर विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष श्री विजय नेगी द्वारा ग्रहण की गई। 
 
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
 
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शनिवार को अभियुक्त महेश आर्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक के कब्जे से हमले में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर अभियोग में धारा 4 /25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। 
 
 इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष विजय नेगी, कांस्टेबल दीपक सिंह एवं होमगार्ड जीवानंद दानी सम्मिलित रहे।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of knife attack along with the knife used in the attack Arrested with the knife used in the attack Betalghat news Betalghat police arrested the accused crime news The accused in a knife attack has been arrested by Betalghat police uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चाकू से हमला करने का आरोपी बेतालघाट न्यूज बेतालघाट पुलिस ने किया किया आरोपी को गिरफ्तार हमले में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More