खबर सच है संवाददाता
हरिद्वार। यहां भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल को तत्काल प्रभाव द्वारा पद से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोप है कि उनके ताऊ और दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ही उनकी जगह ब्लॉक प्रमुख के अधिकारों और जिम्मेदारियों का संचालन कर रहे थे।इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं खास है।
बताते चलें करुणा कर्णवाल वर्ष 2022 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में देशराज कर्णवाल के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। इसके बाद पद संभालने के कुछ ही समय बाद उन पर कार्य के प्रति लापरवाही और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप लगने लगने लगे थे।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णिमा त्यागी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी वह विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख से मिलने जाती थीं, तो उनकी जगह देशराज कर्णवाल कुर्सी पर बैठे मिलते थे और वही फैसले करते थे। इसे गंभीर मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से ब्लॉक प्रमुख को पद से हटा दिया गया है।




