गृह जनपद खटीमा में 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां कंजाबाग तिराहे पर 47.42 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित  215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।

अपने गृह जनपद पर ध्वज के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खटीमा की धरती से फहरता यह तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत करेगा। “यह ध्वज हमारे युवाओं को सदैव यह स्मरण कराएगा कि हम सब एक हैं और भारत के गौरव को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत लघु सिंचाई विभाग की ओर से सोलर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें किसानों और स्थानीय नागरिकों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 215 feet high national flag 215 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज Chief Minister inaugurated 215 feet high national flag in his home district Khatima Home District Khatima inaugurated by Chief Minister Khatima news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज खटीमा न्यूज गृह जनपद खटीमा मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More