श्रद्धापूर्वक मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का जन्म दिवस समारोह  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 135वां जन्म दिवस समारोह तिकोनियां स्थित पंत पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विधायक सुमित हृदयेश, मेयर डा. जोगेेन्दर पाल सिंह रौतेला,  प्रदेश संयोजक गोपाल रावत एवं रेनू जोशी ने पंडित गोबिंदबल्लभ पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मेयर डा. जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं. पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमें राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि है। मेयर रौतेला ने कहा कि पंत पार्क का सौन्दर्यीकरण शीघ्र ही किया जायेगा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पंडित पंत जी की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोें दिशाओं में प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाते हुये, अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है। उन्होेंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं। आज आवश्यकता है कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अवतरित कर कार्य करें। यही पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को सच्ची श्रद्वांजलि होगी। संयोजक रेनु जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा दिव्य ज्योति सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, जुगल किशोर पेटशाली, लता कुंजवाल, प्रमोद बोरा, प्रेमा साह, किरन वर्मा, हरीश मनराल, शोभा बिष्ट, भुवन जोशी, मनोज पाठक, विजय मनराल, नववीन पंत, हुकम सिह कुंवर, दीपक बलूटिया, राहुल छिमवाल, मोहन पाठक, मुकुल बलूटिया, डीके पन्त, नेत्र बल्लभ जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, सहायक परिवहन अधिकारी विमल पाण्डे के साथ ही स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bharat Ratna Pandit Govind Ballabh Pant's Birthday Celebration Celebrated With Reverence Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More