आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिला इकाई ने किया आयोजन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिला इकाई ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। हल्द्वानी के शिव पार्वती बैंक्वेट हाल लाल डाँठ रोड में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए चलाए जा रसे अभियानों की जानकारी दी।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता नव नियुक्त नैनीताल जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का विस्तृत मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता खिलेंद्र चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने का आह्वान किया तथा इसके निमित्त पूर्ण रूप से स्वदेशी अपनाने पर बल दिया। खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि हर घर स्वदेशी , घर घर स्वदेशी के मंत्र को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आत्मसात कर हम सभी देशवासियों के संयुक्त प्रयास से हमारा भारत देश 2047 में विकसित राष्ट्र बन कर सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा। प्रदेश व जिला कार्यशाला के बाद अब मंडल स्तर पर कार्यशाला व विधानसभा स्तर पर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएँगे।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हज़ार रुपये से अधिक की धनराशि ठगने के एक आरोपी को पुलिस ने किया राजस्थान से गिरफ्तार

कार्यशाला को जिला सह प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व अभियान के जिला संयोजक कमल नयन जोशी ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में बस अड्डे के पास भीषण आग से मची अफरातफरी

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली व अभियान के जिला सह संयोजक भुवन जोशी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर टूटा हिमखंड 

कार्यशाला में लालकुआ विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा, दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, अभियान के सह संयोजक अरविंद पड़ियार, रुचि गिरी शर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी विनोद चंद्र तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bharatiya Janata Party Nainital District Unit Bharatiya Janata Party Nainital District Unit organized the district level workshop of Self-reliant India Sankalp Abhiyan District Level Workshop Haldwani news Self-reliant India Sankalp Abhiyan uttarakhand news आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान उत्तराखण्ड न्यूज जिला स्तरीय कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी नैनीताल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे चार लोगो की सड़क हादसे में मौत जबकि तीन लोगों की हालात गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     नानकमत्ता।  यहां धनतेरस पर काम से छुट्टी लेकर दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे सात लोग तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबनेसे हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, […]

Read More
उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा स्वराजआश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता     भवाली। नैनीताल जिले के भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत हो गईं।फोरेंसिक टीम द्वारा सैम्पल लेने के साथ ही पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है। नैनीताल के कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में कुछ लोग […]

Read More