पैरालंपिक में भुवन एवं संतोष अधिकारी ने रजत पदक जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं।नैनीताल जनपद के हल्दूचौड़ निवासी भुवन चंद्र गुणवंत और बिंदुखत्ता के संतोष अधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने जज्बे और मेहनत से यह साबित किया कि दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

असम के गुवाहाटी में 26 से 28 मार्च तक आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भुवन गुणवंत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल स्पर्धा में रजत पदक और डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।यह प्रतियोगिता पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

वहीं बिंदुखत्ता निवासी संतोष अधिकारी ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वर्ष 2008 में एक दुर्घटना में दाहिना हाथ गंवाने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2nd Para Lawn Balls National Championship held in Guwahati Assam Bhuvan and Santosh Adhikari brought laurels to the region by winning silver medals in Paralympics lalkuan news Sports news uttarakhand news असम के गुवाहाटी में आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तराखण्ड न्यूज लालकुआं न्यूज स्पोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More