हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में 0001 नंबर पर लाखों की बोली  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। वाहनों केवीआईपी और पसंदीदा नंबरों को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खास नंबर पाने के लिए लोग लाखों रुपये तक खर्च कर रहे हैं, जिससे परिवहन विभाग की आय भी लगातार बढ़ रही है। लेकिन इस बार एक ऐसा नंबर चर्चा में है, जिसे ऑनलाइन नीलामी में कोई खरीदार ही नहीं मिला।

परिवहन विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन बोली में यूके04 एटी सीरीज के नंबरों की नीलामी कराई गई। इस दौरान 0001 नंबर के लिए लोगों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और इसकी सबसे ऊंची बोली 5.03 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर 0786 नंबर को एक भी खरीदार नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

बताया जा रहा है कि 0786 नंबर का बेस प्राइज एक लाख रुपये रखा गया था। यही वजह है कि इस नंबर को लेकर लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। खास बात यह है कि पिछले साल हुई नीलामी में भी यह नंबर नहीं बिक पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

आरटीओ प्रशासन डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद दोबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग महीने में दो बार बचे हुए नंबरों की बोली आयोजित कर सकता है।

 
दरअसल, वाहन मालिक अपनी पसंद, ज्योतिष, शुभ अंक और पुराने नंबरों के आधार पर वीआईपी नंबर लेने में रुचि दिखाते हैं। इसी वजह से परिवहन विभाग ने ऑनलाइन बोली प्रणाली लागू की है। विभाग की ओर से विभिन्न नंबरों के लिए दो हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का बेस प्राइज तय किया गया है। इस बार 0001 नंबर ने जहां रिकॉर्ड बोली हासिल की, वहीं 0786 नंबर का खाली रह जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bid of lakhs on number 0001 in Haldwani RTO office Bid of lakhs on vehicle number 0001 Haldwani news RTO office Haldwani uttarakhand news आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी उत्तराखण्ड न्यूज वाहन के 0001 नंबर पर लाखों की बोली हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More