भीमकुंड गंगा घाट पर बड़ा हादसा, दर्जनों लोगों से भरी नाव गंगा में डूबी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मेरठ। मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। करीब दो दर्जन लोग नाव से गंगा पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव गंगा में डूब गई। नाव के गंगा में डूबते ही हाहाकार मच गया। वहीं आनन-फानन कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कई लोग अभी लापता हैं। सूचना मिल रही है कि एक शिक्षक का शव निकाला गया। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है। वहीं गंगा में हुए हादसे की खबर से शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। 

हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर पुल की एप्रोच रोड टूटने से गंगा में अवैध नाव संचालन किया जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब दो दर्जन लोगों और एक दर्जन मोटरसाइकिल से भरी नाव बीच गंगा की धारा में पहुंची तो नाव का बैलेंस बिगड़ गया। इस दौरान नाव गंगा की धारा में समा गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन कई लोग गंगा में डूब गए। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अलावा आसपास के सैकड़ों लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी स्थानीय पुलिस ही लोगों की मदद से गंगा में डूबे लोगों की तलाश कर रही है। बताया गया कि हादसा हुए करीब दो घंटे हो चुके हैं लेकिन, अभी तक राहत-बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं गंगा में डूबे लोगों के परिजन गंगा के किनारे पर विलाप कर रहे हैं। वे अपने परिवार के लोगों को ढूंढने की लगातार मांग कर रहे हैं। थाना पुलिस लगातार मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big accident at Bhimkund Ganga Ghat boat full of dozens of people drowned in Ganga merath news up news

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More