हल्द्वानी। यहां वार्ड नं 46 व 47 बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता गोविंद बल्लभ पन्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिवेंद्र कश्यप व महिला वक्ता के रूप में लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज हल्दूचौड की बीएड विभाग की प्रोफेसर चन्द्रवती जोशी रही। कार्यक्रम में डॉ शिवेंद्र कष्यप ने कहा कि हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा।
1925 में डॉ हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की और उन्होने अपने देश के इतिहास को देखा, अपने अतीत को देखा और एक भाव उनके मन में जो पूरी तरह स्थापित हो गया इस देश का वर्तमान, इस देश का भविष्य, इस देश की कथा और इस देश की व्यथा। सब एक बात पर टिकती है और वह है हिंदुओं की जागृति, हिंदुओं का संगठन।तभी डॉ हेडगेवार ने एक संगठन बनाया जिसका नाम रखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। जिसका एकमात्र लक्ष्य, एकमात्र विचार था हिन्दुओं का संगठन, उन्होंने बताया कि हिंदू कोई पूजा पद्धति नहीं है।विश्व की संस्कृति के संरक्षण के लिए हिंदुत्व का बचे रहना जरूरी है। इस विचार को लेकर जीने वाला न कोई अन्य धर्म है न संस्कृति। तभी डॉ हेडगेवार ने विचार किया कि विश्व के संरक्षण के लिए हिंदुओं का संगठन और हिंदू जागृति अनिवार्य है।
प्रोफेसर शिवेंद्र कश्यप ने बताया कि जब संस्कृति सुरक्षित रहेगी तभी इस देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। डॉ हेडगेवार समाज के बीच में जाकर इसी हिंदू जागृति के काम में लगे रहे, जिसका परिणाम यह है कि अनेकों कष्टों को सहने के बाद भी राष्टीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पीछे नहीं हटे। आज संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके निमित्त आज हम विराट हिन्दू सम्मेलन के रूप में एकत्रित हुए हैं। महिला वक्ता के रूप में डॉ चन्द्रावती जोशी ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्य आदि पंच परिवर्तन के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान विवेक वाबरा की सांस्कृतिक टीम ने शिव पार्वती नृत्य, गंगा मैय्या की आरती, काली माता की स्तुति, फूलों की होली एवं देश भक्त गीतों के साथ सुन्दर प्रस्तुति दी।
विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों हिन्दू परिवारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में कपिल व्यास जी ने सभी हिन्दुओं को संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान 2017 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए योगेश परगांई की माता तारी परगांई को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के संयोजक मनोज पाठक ने किया। कार्यक्रम में कर्नल आलोक पांडे, कमलेश त्रिपाठी, पार्षद दीपक विष्ट, पार्षद नवीन जोशी, सूरज तिवारी राज्य मत्री सुरेश भट्ट, कौस्तुभ जोशी, डॉ नवीन शर्मा, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]