हल्द्वानी। बरेली रोड पर गलत दिशा में आए एक बेकाबू ट्रक ने गुरुवार रात सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान छिटककर गिरी बाइक में भीषण आग लग गई। बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
लालकुआं वार्ड नंबर 4 निवासी 20 वर्षीय अयान खान पुत्र शमशेर खान और सिद्धार्थ सिंह पुत्र वीर सिंह कॉलेज में पढ़ते हैं। गुरुवार रात दोनों किसी काम से लालकुआं से हल्द्वानी आ रहे थे। मोती नगर के पास हाईवे पर गलत दिशा से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान छिटककर गिरी बाइक में भीषण आग लग गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
यहां से गुजर रहे वनभूलपुरा निवासी रऊफ अंसारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी और तत्काल उन्हें एसटीएच लेकर आए। उपचार के दौरान सिद्धार्थ की मौत हो गई। अयान की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह भी पढ़ें […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]