बाईक सवार हमलावरो ने 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां बाईक सवार हमलावरो ने 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जगपाल शाम को करीब 9 बजे पनियाला रोड स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। तभी तीन-चार लोग ऑफिस पर आए और जोगेंद्र पर ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। हमले में जोगेंद्र को तीन गोली जिसमें दो छाती और एक कमर में लगी बताई गई है। गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं। हादसे के बाद लोगों द्वारा पुलिस को दी सूचना पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजने के साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bike riding attackers shot dead a 40 year old man police started investigation rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More