तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

सितारगंज। ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में तेज रफ्तार डंपर द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मारने से 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि मृतक के बड़े भाई की शादी 23 फरवरी को होनी है। इस घटना के बाद शादी की खुशीयां मातम में बदल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी मंडी से लौटते समय हुई है। दरअसल, घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच किसी काम से युवक हल्द्वानी गया था। बुधवार को वापस लौट रहा था तभी गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

मृतक की पहचान 23 वार्षिय अमर सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी गांव मैदना, न्यूरिया (पीलीभीत) के रूप में हुई है। जबकि 14 वार्षिय चचेरा भाई गौतम सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अमर सिंह अविवाहित था और सिडकुल, रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man riding a bike died after being hit by a high-speed dumper Accident news Sitarganj news udham singh nagar news uttarakhand news young man riding a bike died after being hit by a high-speed dumper उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज तेज रफ्तार डंपर की टक्कर दुर्घटना न्यूज बाइक सवार एक युवक की मौत सितारगंज न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More