10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
 
बैठक में पंत फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती आयोजनसमिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग करने व विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं संबंधित को दाईत्व सौपे गए।
 
बैठक में अवगत कराया गया कि मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित पंत पार्क परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसके संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन वृत पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन जिला मुख्यालय में मल्लीताल स्थित पंत पार्क में किया जाएगा।इसके साथ ही भवाली,भीमताल, नौकुचियाताल, हल्द्वानी, कोटाबाग, रामगढ़, धारी, बेतालघाट, ओखलकांडा, लालकुआं आदि क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु नगर आयुक्त हल्द्वानी, सभी नगरनिकायों के अधिकारियों सहित समस्त खंड विकास अधिकारियों को पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए।
 
जयंती के अवसर पर समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित जी की फोटो चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही विद्यालयों में भाषण, विचार गोष्ठी, निबंध, वाद-विवाद सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यथासमय सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
 
पंत जयंती से पूर्व जनपद के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां-जहां पंत जी की प्रतिमा लगी है, वहां रंग-रोगन, परिसर की सफाई, रंगाई-पुताई एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस संबंध में समस्त नगर निकायों के अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
 
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती कार्यक्रम से संबंधित जो भी व्यवस्थाएं उनके द्वारा की जानी हैं, वे समय से पूर्ण कर ली जाएं। सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
 
बैठक में उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समिति के संयोजक गोपाल सिंह रावत, ललित भट्ट, राजेश कुमार सहित पंत फाउंडेशन के प्रतिनिधि देवेंद्र ढेला, कीर्ति बल्लभ, दीवान सिंह, दया किशन पोखरिया, देवेंद्र बिष्ट, शिवराज नेगी, चंदन सिंह अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 10 सितंबर Bharat Ratna Pandit Govind Ballabh Pant Birth anniversary celebration Birth anniversary of Bharat Ratna Pandit Govind Ballabh Pant to be celebrated with grandeur on September 10; Uttarakhand News Devbhoomi News Grand event Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad September 10 उत्तराखण्ड न्यूज जयंती समारोह नैनीताल न्यूज भव्य आयोजन भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More