इस चुनाव में भाजपा लिखने जा रही नई विजय गाथा – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही  भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज पालम सिटी, जीतपुर नेगी वार्ड 56, गैस गोदाम चौराहा वार्ड 45, घूंघट बैंक्वेट हॉल बरेली रोड, एवं निलियम कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी वार्ड 54 में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करते हुए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर मुहर लगाकर उनको विजयी बनाने की अपील की।
 
इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र का कोई भी वार्ड जनहित के विकास कार्यों से अछूता नहीं है। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को चुनाव प्रचार में छू भी पाएं यही गनीमत है। गजराज ने कहा कि शिवाजी कॉलोनी की सड़कों में होने वाले जल भराव की समस्या से निवर्तमान मेयर एवं कालाढूंगी विधायक के प्रयासों से सोख्ता निर्माण एवं इंटरलॉक टाइल्स से सड़क का नव निर्माण किया गया। धानमिल से निलियम कॉलोनी होते हुए बिड़ला स्कूल मार्ग तक सड़क निर्माण का कार्य भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने किया। 
 
इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज युवा सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए हल्द्वानी महाविद्यालय के समस्त पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनका भरपूर समर्थन प्राप्तकिया। युवा सम्मेलन में भारी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मौजूद रहे जिन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। गजराज सिंह बिष्ट ने कहा नगर निगम क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान उनको अपार समर्थन मिल रहा है।भाजपा नई विजय गाथा लिखने जा रही है। 
 
इस दौरान चुनाव प्रचार में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, जोगेंद्र रौतेला, साकेत अग्रवाल, महेश शर्मा, मोहन पाठक, शशांक रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला, सौरभ बिष्ट, रश्मि लमगड़िया, गौरव कोरंगा, कुलदीप कुलयाल, नीरज मेहरा, जगदीश बिष्ट, दीपक सनवाल, वीरेंद्र बिष्ट, चंद्र प्रकाशतिवारी, कपिल व्यास, अलका जीना, अमित चौधरी समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP is going to write a new victory saga BJP is going to write a new victory saga in this election - Gajraj Bisht bjp news Haldwani news Municipal Elections uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामला आराघर स्थित मदर केयर निजी अस्पताल से जुड़ा है।  जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रज्वल (26) निवासी लखीबाग ने 29 […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पुर्ननिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितो के बीच मनाई दिवाली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर सायबर ठगो ने करी 10 लाख रुपये की ठगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     देहरादून। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के युवक से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।    थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना अगस्त की है। […]

Read More