हल्द्वानी। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज पालम सिटी, जीतपुर नेगी वार्ड 56, गैस गोदाम चौराहा वार्ड 45, घूंघट बैंक्वेट हॉल बरेली रोड, एवं निलियम कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी वार्ड 54 में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करते हुए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर मुहर लगाकर उनको विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र का कोई भी वार्ड जनहित के विकास कार्यों से अछूता नहीं है। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को चुनाव प्रचार में छू भी पाएं यही गनीमत है। गजराज ने कहा कि शिवाजी कॉलोनी की सड़कों में होने वाले जल भराव की समस्या से निवर्तमान मेयर एवं कालाढूंगी विधायक के प्रयासों से सोख्ता निर्माण एवं इंटरलॉक टाइल्स से सड़क का नव निर्माण किया गया। धानमिल से निलियम कॉलोनी होते हुए बिड़ला स्कूल मार्ग तक सड़क निर्माण का कार्य भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने किया।
इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज युवा सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए हल्द्वानी महाविद्यालय के समस्त पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनका भरपूर समर्थन प्राप्तकिया। युवा सम्मेलन में भारी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मौजूद रहे जिन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। गजराज सिंह बिष्ट ने कहा नगर निगम क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान उनको अपार समर्थन मिल रहा है।भाजपा नई विजय गाथा लिखने जा रही है।
इस दौरान चुनाव प्रचार में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, जोगेंद्र रौतेला, साकेत अग्रवाल, महेश शर्मा, मोहन पाठक, शशांक रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला, सौरभ बिष्ट, रश्मि लमगड़िया, गौरव कोरंगा, कुलदीप कुलयाल, नीरज मेहरा, जगदीश बिष्ट, दीपक सनवाल, वीरेंद्र बिष्ट, चंद्र प्रकाशतिवारी, कपिल व्यास, अलका जीना, अमित चौधरी समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]