चुनाव के आखिरी हफ्ते में भाजपा राष्ट्रीय नेताओ को उतारने की तैयारी में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रचार में आखिरी हफ्ते में अपने राष्ट्रीय नेताओ की उतारने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की 8 फरवरी को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। इस रैली के संयोजक प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नैनीताल लोकसभा क्षेत्र 14 विधानसभाओ में 56 स्थानों पर, यानि हर विधानसभा में चार स्थानों पर, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मतदाताओं को संबोधित करेंगे।  

यह भी पढ़ें 👉  IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 


प्रदेश महामंत्री भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी की रैली सोशल मीडिया के जरिए आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा। कल 7 फरवरी को बागेश्वर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे और वह स्वयं इस कार्यक्रम में नड्डा जी के स्वागत के लिए मौजूद रहँगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कालाढूंगी विधानसभ में बीजेपी प्रत्याशी बंशीधर भगत के लिए प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी उत्तराखंड का दौरा करना चाहते है उन्हें निर्वाचन आयोग की अनुमति मिली तो उनका भी कार्यक्रम अल्मोड़ा के लिए तय किया जा सकता है। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार का होना जरूरी है, डबल इंजन की सरकार के होने से केंद्र द्वारा उत्तराखंड में शुरू की गई एक लाख चालीस हजार करोड़ की योजनाओं को समय से पूरा करने में आसानी रहेगी। उत्तराखंड में बीजेपी सिक्सटी प्लस के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More