कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने को प्रशिक्षण शिविर में रामगढ़ में जुटे भाजपा के दिग्गज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल जिला प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 प्रशिक्षण की शुरुआत आज एक रिसोर्ट रामगढ़ में हुई। इसका समापन कल मंगलवार को होगा।

इस अभियान के तहत आज छह सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। महाभियान की उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ से पहले भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और सरकारों की प्रमुख योजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की पृष्ठभूमि और उपलब्धियों की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्रशिक्षण के स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इसे पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ता भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे। कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

प्रशिक्षण का आरम्भ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार,उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह क़ैडा, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,हल्द्वानी नगर निगम महापौर गजराज बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट द्वारा द्वीप प्रज्वन एवं वंदेमातरम गीत से हुआ।

जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने इसे राष्ट्रवाद और सेवा भावना से जोड़ने वाला अभियान बताया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार पार्टी के सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाओं पर प्रकाश डाला ,सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

सत्रों के इसी क्रम में दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भाजपा के ऐतिहासिक विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला, सत्र की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने किया। 

राष्ट्र के समक्ष आज के परिदृश्य में आजकी चुनौतियों जो सामाजिक राजनीतिक दोनों ही स्थितियों पर प्रशिक्षण के पाँचवे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में ओजस्वी वक्ता श्री रणदीप पोखरिया जी ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह जोश भरने का कार्य किया। सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने अपने विचार रखे, सत्र का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्रथम दिवस के समापन सत्र पर मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री, दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने मुख्य वक्ता के तौर पर कार्य विस्तार के महत्वपूर्ण विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षण की गुणवत्ता वैचारिक सुदृढ़ीकरण, व्यक्तित्व विकास और संगठन को मजबूत करने विषय पर चर्चा कर उपस्थित प्रशिक्षुओं का मार्ग दर्शन किया। सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल द्वारा की गई।

 

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news BJP stalwarts gathered in Ramgarh for a training camp nainital news To strengthen the workers ideologically uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने को प्रशिक्षण शिविर नैनीताल न्यूज भाजपा न्यूज रामगढ़ में जुटे भाजपा के दिग्गज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: […]

Read More