हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, करी मंडलों की समीक्षा 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मंडलस्तर पर संगठन का विस्तार को हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। कुमाऊं संभाग कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा है कि प्रदेश में संगठन को और मजबूती प्रदान की जा रही है। इसके लिए मंडलस्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा का काम चल रहा है। इसके बाद 15 जनवरी से पूर्व 274 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। भाजपा संगठन के विस्तार के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा की। उन्होंने मंडलों के पुर्नगठन और बूथों व शक्ति केंद्रों के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से मंडलों के कामकाज की भी जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन के विस्तार का काम तेजी के साथ चल रहा है। 15 जनवरी से पूर्व सभी संगठनात्मक जिलों के मंडल, जिनमें कुछ नए मंडल भी शामिल हैं की समीक्षा का काम पूरा करते हुए सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ में भू-धंसाव पर भी चिंता जताई। कहा कि उत्तराखंड में अक्सर आपदाएं आती रहती हैं, लेकिन जोशीमठ में घरों में दरारें आना और जमीन का धंस जाना बेहद अकल्पनीय है। इस मामले में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं जोशीमठ की स्थिति पर नजरें जमाए हुए हैं। इसके अलावा सरकार प्राथमिक स्तर पर भी जरूरी कदम उठा रही है। विस्थापन करने के साथ-साथ जोशीमठ के लोगों के पुनर्वास के लिए भी सरकार कदम उठा रही है। इसके अलावा वहां चल रहे निर्माण कार्यों को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों के रहने के लिए जीएमबीएन और बद्रीनाथ मंदिर समिति के सभी गेस्ट हाउस टेकओवर किए हैं। इसके साथ ही पुनर्वास होने तक लोगों को किराया भी देने का निर्णय सरकार ने लिया है। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जोशीमठ के स्वरूप को बचाने के लिए काम कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news BJP state president reached Haldwani Haldwani news review of curry boards Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बबलू हत्याकांड : अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। हरिद्वार की श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बबलू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक बबलू की 35 वर्षीय पत्नी और नाबालिग बेटी पर हत्या का आरोप लगा है। अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने ही बेटी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात सड़क के बीच रखे ट्रैफिक बैरियर से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग के पास शनिवार देर रात सड़क के बीच रखे ट्रैफिक बैरियर से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। अंधेरे के कारण युवक सड़क पर रखे बैरियर को भांप नहीं सका, जो उसके लिए काल बन गया।  जानकारी के अनुसार मृतक सुखदेव […]

Read More
उत्तराखण्ड

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही में हल्द्वानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान जारी है।   उक्त अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल, […]

Read More