हल्द्वानी।शुक्रवार को हेड कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गड़िया को कॉलर दीपक भण्डारी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गौला बैराज, काठगोदाम में कूद गया है।
सूचना प्राप्त होते ही हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त व्यक्ति का सफल रेस्क्यू कर उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय पुत्र नरोत्तम उपाध्याय, उम्र लगभग 80 वर्ष, निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई। सूचना पर उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय (45 वर्ष) एवं ममता उपाध्याय (37 वर्ष) मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा बताया गया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोहन चन्द्र उपाध्याय को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
👉 पुलिस की तत्परता एवं स्थानीय सहयोग से एक अनहोनी टली।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]