बबलू हत्याकांड : अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। हरिद्वार की श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बबलू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक बबलू की 35 वर्षीय पत्नी और नाबालिग बेटी पर हत्या का आरोप लगा है। अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने ही बेटी के साथ मिलकर पति का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और फिर घटना को आत्महत्या का रूप दे दिया।

पुलिस की जांच के आगे महिला और बेटी की साजिश टिक नहीं पाई। मृतक के नाबालिग बेटे ने सारी सच्चाई बता दी। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, बीती दो अप्रैल को श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम लाहड़पुर निवासी पूजा द्वारा सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर प्रकरण संदिग्ध दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

उसी दिन रात को ही मृतक के भाई राजू ने शिकायती पत्र में भाई की पत्नी, बेटी व एक अन्य युवक पर मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को मृतक के नाबालिग बेटे ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के जिस युवक से अवैध संबंध थे, उसने करीब एकमाह पहले ही किसी अन्य युवती से शादी कर ली थी। इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। महिला इस बात को लेकर भी तनाव में थी और पति को शक होने के बाद विवाद और बढ़ गया था। इसी बात से मृतक की पत्नी परेशान थी। अपने प्रेमी को पाने की चाहत में उसने अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और प्रेमी की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

घटना के दिन बबलू को पहले मां-बेटी ने शराब में नींद की दवाई मिलाकर पिलाया और सुला दिया।इसके बाद फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध दिए और फिर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपना जुर्म छिपाने की नीयत से दोनों ने शव को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया। मृतक के मुंह में जहरीली दवाई सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कहीं चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कहानी बनाई और यही कहानी पुलिस को भी सुना दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bablu murder case: Wife and daughter kill husband who was becoming a hindrance in their illicit relationship crime news haridwar news Husband becoming a hindrance in their illicit relationship uttarakhand news wife kills husband with the help of daughter अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा पति उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर करदी पति की हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More