किसान महासभा का 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन का ऐलान

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। किसान महासभा बागजाला कमेटी के पूर्व घोषित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत बागजाला गांव के विकास पर वन विभाग का अवरोध खत्म करने की मांग पर 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय हल्द्वानी के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया जायेगा। आज इस आंदोलन की तैयारी की समीक्षा बैठक की गयी जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की।
 
अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आजादी से भी पहले बसे गाँव बागजाला को वन विभाग के माध्यम से अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का षड्यंत्र कर बागजाला गांव के लोगों को पहले से सरकार द्वारा दी गई बुनियादी सुविधाओं पंचायत प्रतिनिधि चुनने का अधिकार, सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई नहरों और नये भवन निर्माण, गांव में जल जीवन मिशन अन्तर्गत चल रहे हर घर नल, हर घर जल के निर्माण पर रोक लगा दी गई. जिसके कारण बागजाला वासियों को जनान्दोलन को बाध्य होना पड़ रहा है।
 
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, वन विभाग की जारी हठधर्मिता के खिलाफ बागजाला गांव के जनहित में उठाई जा रही जायज मांगों को पूरा करने की मांग पर आगामी 6 अप्रैल को बागजाला गांव के लोग अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में जनआंदोलन की शुरूआत डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय हल्द्वानी के सम्मुख एक चेतावनी धरने से करेंगे, यदि तब भी समाधान न हुआ तो पुनः अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जायेगा।
 
8 सूत्रीय मांगें :
☆ जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को तुरंत शुरू किया जाए।
☆ गांव की सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों को बिना देरी के अनुमति दी जाए।
☆ नहरों की मरम्मत कर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
☆ बरसाती नहर के किनारे रहने वाले लोगों के लिए पक्के रास्ते का निर्माण किया जाय और नहर के किनारों की मरम्मत की जाय। 
☆ बिजली और पानी के नए कनेक्शन लगाने का अनुमति पत्र जारी किया जाय। 
☆ विकास कार्यों में वन विभाग द्वारा डाली जा रही अनावश्यक बाधाओं को तुरंत समाप्त किया जाए।
☆ डीएफओ गांव में स्ट्रीट लाइट/सोलर लाइट लगाने का अपना वादा पूरा करें। 
☆ वन विभाग द्वारा बागजाला वासियों को पूर्व में दिए गए सभी नोटिस वापस लिए जाएँ। 
 
इस दौरान बैठक में आनंद सिंह नेगी, डॉ कैलाश पाण्डेय, डॉ उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, प्रेम सिंह नयाल, गणेश राम, पंकज चौहान, रईस अहमद, सुलेमान मलिक, चंदन सिंह मटियाली, असलम,बबलू, रेशमा, दौलत सिंह, दिनेश चंद्र, नईम बानो, जेबुननिशा, हेमा देवी, उमा देवी, रफी, मकसूद, शोभा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन का ऐलान Haldwani news Kisan Mahasabha Announces Protest on April 6th in Front of the DFO Tarai East Office Kisan Mahasabha Haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किसान महासभा हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More