“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही में हल्द्वानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान जारी है।
 
उक्त अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक  हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में चौकी टीपी नगर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के सहयोग से शनिवार (आज) रामपुर रोड स्थित दिसू दा ढाबा रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान रेस्टोरेंट स्वामी प्रताप सिंह पुत्र माह सिंह निवासी मधुबन विहार, रामपुर रोड हल्द्वानी के कब्जे से काउंटर के भीतर से 20 पव्वे McDowell व्हिस्की एवं 59 पाउच किन्नू देशी शराब बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
 
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर एवं कांस्टेबल अनिल टम्टा सम्मिलित रहे।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही crime news Haldwani news Haldwani police action under "Operation Prahar" Haldwani police arrested a person with illegal liquor In action under "Operation Prahar" one person arrested with illegal liquor uttarakhand news अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More