एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में मुखानी क्षेत्र में घटित 02 चोरियों की घटना का खुलासा, 09 लाख से अधिक के सोने- चांदी के आभूषण व नगदी के साथ अन्तर्राज्यीय शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर एसओजी तथा मुखानी पुलिस को मुखानी क्षेत्र में घटित चोरी के दो अलग-अलग मामलों का अनावरण करने में बड़ी सफलता मिली है।
 
मामला 01
दिनांक 14.03.2026 को वादी ललित सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी सत्यानंद कॉलोनी गली नंबर 10 बिठोरिया नंबर 01 मुखानी नैनीताल ने थाना मुखानी में दिनांक 10.01.2026 से 15.01.2026 के बीच अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से 50 हजार की नगदी व चांदी के जेवरात चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में F.I.R. NO. 27/26 धारा 305(a)/331 (4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर  विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के सुपुर्द की गयी।
 
मामला 02-
दिनांक 01.04.2026 को घनश्याम चंद्र पुत्र विशन राम निवासी हरि शिव विहार हिम्मतपुर मल्ला मुखानी नैनीताल ने उपस्थित थाना हाजा आकर दिनांक 16.11.25 से 19.11.25 के बीच वादी के घर का ताला तोड़कर घर से सोने चांदी के आभूषण हुआ कुछ नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा F.I.R. NO. 35/26 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गई।
 
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस टीम गठित कर तत्काल मामले का अनावरण करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुपालन में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी एवं राजेश जोशी प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति लिप्त होना पाया गया। 
 
पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, पूछताछ, सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर शुक्रवार (कल) पुलिस टीम द्वारा गुसाईपुर तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति मुंशी राम उर्फ सोनू पुत्र दीपचंद निवासी कस्बा बेहट मोहल्ला महाजनान थाना व कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उम्र 41 वर्ष को चोरी के आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। 
 
गिरफ्तारी
मुंशी राम उर्फ सोनू पुत्र दीपचंद निवासी कस्बा बेहट मोहल्ला महाजनान थाना व कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेशउम्र 41 वर्ष
 
बरामदगी
 
मामला 01- Fir no 27/26 से संबंधित
1-     01 जोड़ी चैन पट्टी सफेद धातु,
2-  02 गले की चेन सफेद धातु, 
3-   03 अंगूठी सफेद धातु,
4-  02 जोड़ी धागुले सफेद धातु,
5 –  नगदी 22460.00 रूपये
 
मामला 02- Fir no- 35/26 से संबंधित
1-  01अदद मंगलसूत्र पीली धातु, 
2-  01 जोड़ी पौची पीली धातु, 
3-  01 मांग टीका पीली धातु, 
4-  01 अदद अंगूठी पीली धातु, 
5-  01 जोड़ी कान के झुमके पीली धातु
 
अपराधिक इतिहास-
1- Fir no-05/24 धारा 380/ 457 भादवि थाना क्लेमेन्टाउन 
2- Fir no-374/24 धारा 380/457 भादवि कोतवाली पटेल नगर
3- Fir no -215/24 धारा 380/ 457 भादवि कोतवाली नगर 
4- Fir no-42/23 धारा 380/ 457/ 336/ 511भादवि थाना जगादरी सदर यमुनानगर हरियाणा 
5- Fir no-41/23 धारा 380/ 457/ 411भादवि थाना जगादरी सदर यमुनानगर हरियाणा
 
अभियुक्त द्वारा अन्य राज्य में भी चोरी व अन्य अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसके संबंध में आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
 
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
 
पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष सुशील जोशी 
2- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद 
3- उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह  
4- हेड कांस्टेबल इसरार नबी सीसीटीवी
5- हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत Sog 
6- कॉन्स्टेबल धीरज सुगडा 
7- कांस्टेबल बलवंत सिंह 
8- कांस्टेबल रविंद्र खाती 
9- कांस्टेबल अरविंद बिष्ट सर्विलांस टीम
10- कांस्टेबल अनिल गिरी सर्विलांस टीम
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 09 लाख से अधिक के सोने- चांदी के आभूषण व नगदी के साथ अन्तर्राज्यीय शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में crime news Haldwani news inter-state vicious thief caught by police with gold-silver jewellery and cash worth more than Rs 9 lakh two theft incidents that took place in Mukhani area were revealed Under the able leadership of SSP Dr Manjunath TC Under the able leadership of SSP Nainital Dr Manjunath TC uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी का निर्देशन क्राइम न्यूज मुखानी क्षेत्र में घटित 02 चोरियों की घटना का खुलासा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर अभियान में सामने […]

Read More