लंबे विवादों और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद भाजपा की दीपा दर्मवाल बनी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। लंबे विवादों और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर दीपा दर्मवाल को चुना गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

 

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही देर रात को वोटों की गिनती कर ली गई थी। हालांकि, तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परिणामों की औपचारिक घोषणा पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। मतगणना के बाद सभी मतों को सुरक्षित रखा गया था। मंगलवार को प्रशासन ने औपचारिक रूप से नतीजों की घोषणा करते हुए दोनों विजेताओं के नाम सार्वजनिक किए।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

 

चुनाव का परिणाम:

अध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल: दीपा दर्मवाल

उपाध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल: देवकी बिष्ट (कांग्रेस)

इस चुनाव को लेकर जिले में लंबे समय से राजनीतिक खींचतान और चर्चाएं जारी थीं। अब परिणाम सामने आने के साथ ही पंचायत स्तर पर नए नेतृत्व का गठन हो गया है। स्थानीय स्तर पर इन परिणामों को राजनीतिक संतुलन में बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After long controversies and administrative process BJP's Deepa Darmwal became Nainital District Panchayat President nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव नैनीताल न्यूज भाजपा की दीपा दर्मवाल लंबे विवादों और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More