हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी में महापौर के चुनाव के अधिकृत प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने टिकट के ऐलान के साथ ही सोमवार (आज) सुबह कालु सिद्ध मंदिर जाकर भगवान से अपने लिए आशीर्वाद मांगने के साथ ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंच नामांकन पर्चा दाखिल किया।
सुबह करीब 9:30 बजे गजराज सिंह बिष्ट पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत के आवास पर पहुंचे और एक आत्मीय मुलाकात में गजराज सिंह बिष्ट ने उन्हें बुके भेंट कर आशीर्वाद लिया। अपने चिर परिचित अंदाज में विधायक भगत ने गजराज सिंह बिष्ट को शुभकामनाएं दी और कहा कि पार्टी मिलकर हल्द्वानी महापौर के लिए पूरे शक्ति और जोश खरोश के साथ चुनाव लड़वाएगी। इस दौरान श्री भगत के पुत्र और भाजपा नेता विकास भगत भी मौजूद थे। इससे पहले गजराज सिंह बिष्ट ने वर्तमान में सांसद अजय भट्ट से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। आज नामांकन के अंतिम दिन गजराज सिंह बिष्ट ने सुबह-सुबह ही तूफानी दौरा कर नेताओं से आशीर्वाद लिया।भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट के आवास पर भी गजराज का जाना हुआ। जिसके बाद भारी समर्थको की भीड़ एवं वरिष्ठ नेताओं के शक्ति प्रदर्शन कर एसडीएम कोर्ट पहुंचे और अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]