शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -
  
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा। 
 
कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शैमफोर्ड विद्यालय के चेयरमैन ऐडवोकेट दयासागर बिष्ट, कार्यक्रम नोडल अधिकारी कृष्णानन्द जोशी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 
 
इस अवसर पर शैमफोर्ड विद्यालय की छात्राओं द्वारा मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विज्ञान संगोष्ठी के ब्लॉक कोऑर्डिनटोर ललित मोहन पाठक ने कार्यक्रम की रूपरेखा छात्रों से साझा की, इसके पश्चात प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने संगोष्ठी के विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047: संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार रखने के लिए 6 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। 
 
विद्यार्थियों ने भारत की वर्तमान एवं भावी ऊर्जा आवश्यकताओं, ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों तथा वर्ष 2047 तक भारत के ऊर्जा क्षेत्र के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
 
संगोष्ठी में निर्णायक मंडल की भूमिका पुरुषोत्तम बिष्ट (प्रवक्ता गणित), राइका नारायणनगर, ममता पाण्डे (प्रवक्ता भौतिक  विज्ञान), राइका बनभूलपुरा तथा अनिता उपाध्याय (प्रवक्ता गणित) राइका धौलाखेड़ा द्वारा निभाई गई। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों से विषय संबंधित प्रश्न भी पूछे गए,जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं तार्किक ढंग से उत्तर दिया।
 
प्रतियोगिता में गौरव सिंह पड़ियार अटल उत्कृष्ट राईका फूलचौड़ ने प्रथम स्थान, पलाक्षा सुतेड़ी वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा अर्नव यादव शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए किया गया। 
 
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, निर्णायक मंडल एवं सभी प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान संगोष्ठियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल तथा देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
 
कार्यक्रम का संचालन मीना पल्याल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नमिता भट्ट, दयावती रौतेला, प्रमोद सिंह अधिकारी, प्रतिभागी विद्यालयों के मेंटोर शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Block level science seminar-2026 Block level science seminar-2026 organized in Shamford Senior Secondary School Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Shamford Senior Secondary School Haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More