बागेश्वर। गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र के तहत अणां गांव के एक युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
राजस्व पुलिस के अनुसार अणां गांव निवासी 22 वर्षीय लक्की पुत्र हरीश राम सोमवार को अपने छह दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पचना गांव गया था। शादी में उसने डांस भी किया, लेकिन रात में ही पांच युवक घर आ गए और लक्की घर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार दिन भर वह उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम पिता ने बेटे की गुमशुदगी लिखी। बुधवार की स्कूल जा रहे बच्चों और ग्रामीणों ने जंगल के किनारे युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला राजस्व पुलिस का होने के कारण राजस्व पुलिस को जानकारी दी। राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। भंडारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। इस मामले में किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं सौंपी है।
अणां से पचना की पैदल दूरी चार किमी, जबकि सड़क से सात किमी है। हालांकि अभी तक युवक की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। मामला हत्या का है या हादसे का इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। अणां निवासी लक्की दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। दो महीने पहले ही वह घर आया था। उसका शव जंगल में मिलने से गांव में दहशत है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
बुधवार को मुन्नी देवी पत्नी जीवन सिंह, पप्पू पुत्र रतन सिंह नेजंगल में युवक का शव देखा उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद युवक की पहचान लक्की कुमार पुत्र हरीश राम के रूप में हुई। नायाब तहसीलदार भूपाल गिरी, राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी, मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते जंगल में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गरुड़ सुनील दोसाद, एडवोकेट नरेश बिष्ट, तारा रावत, पुष्कर सिंह, राजेंद्र किरमोलिया आदि ने घटना पर गहरा दुख जताया। मामले का खुलासा करने को कहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]