भीमताल। तीन महीने से लापता ब्यक्ति का शव ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली के पास जमाड़ नाले पर मिला है। सूचना पर मौके में पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने पुलिस से मौत के कारणों की जांच करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा ल्वाड डोबा निवासी पान सिंह पुत्र दीवान सिंह विगत तीन महीने से गायब थे। आज प्रातः घास काटने गई, महिला को चमोली के जमाड़ नाले के पास संदिग्ध स्थिति में शव दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और पुलिस एवं जिला प्रशासन से वार्ता कर फोरेंसिक जांच टीम को मौके पर बुलाकर मामले की जांच करने को कहा। विधायक कैड़ा ने कहा कि मृत्यु के कारणों की गहनता से जांच होनी चाहिए।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]